Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: BCCI ने ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का किया ऐलान; तिलक वर्मा को मिली कप्तानी

by Tarun Bhardwaj • May 14, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार, 14 मई को श्रीलंका की मेजबानी में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में भारत की युवा प्रतिभाओं को अपना जौहर दिखाने का मौका मिलेगा।

तिलक संभालेंगे कप्तानी

चयनकर्ताओं ने इंडिया-ए की कमान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी है, जबकि विस्फोटक बल्लेबाज रियान पराग को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। 15 सदस्यीय स्क्वॉड में तिलक, रियान, प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी और सूर्यांश शेडगे के साथ आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के कंधों पर होगी, वहीं निशांत सिंधु और हर्ष दुबे ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान को स्क्वॉड में जगह दी गई है।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें

श्रीलंका के इस महत्वपूर्ण दौरे पर सबकी निगाहें 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं, जो वर्तमान में आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मैचों में 40 की बेहतरीन औसत से कुल 440 रन अपने नाम किए हैं। विशेष बात यह है कि वैभव ने यह रन 236.56 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से निकला 1 शानदार शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।

सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू

यह ट्राई सीरीज 09 जून से शुरू होगी, जिसमें इंडिया-ए के अलावा अफगानिस्तान-ए और मेजबान श्रीलंका-ए की टीमें भिड़ेंगी।

मैच तारीख मुकाबला स्थान
पहला मैच 09 जून इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए दांबुला
दूसरा मैच 11 जून इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए दांबुला
तीसरा मैच 13 जून अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए दांबुला
चौथा मैच 15 जून इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए दांबुला
पांचवां मैच 17 जून इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए दांबुला
छठा मैच 19 जून अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए दांबुला
फाइनल 21 जून शीर्ष दो टीमों के बीच दांबुला

व्हाइट बॉल सीरीज के बाद इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच गाले में दो दिवसीय रेड बॉल मैच भी खेले जाएंगे, जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Business News: घरेलू कीमतों को थामने के लिए सरकार का बड़ा कदम; चीनी निर्यात पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत