Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: आमिर खान ने किया तीसरी शादी का खुलासा; गौरी स्प्रैट के साथ करेंगे सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज

by Tarun Bhardwaj • June 20, 2026
Aamir Khan reveals plans for a third marriage

Breaking News: आमिर खान ने किया तीसरी शादी का खुलासा; गौरी स्प्रैट के साथ करेंगे सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और तीसरी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते साल अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर ने दुनिया को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रूबरू कराया था, जिसके बाद से ही दोनों को हर छोटे-बड़े इवेंट्स में एक साथ देखा जाने लगा। हाल ही में आमिर ने खुलासा किया था कि वे गौरी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके बाद से ही फैंस इस हाई-प्रोफाइल शादी की तैयारियों और मेहमानों की लिस्ट जानने के लिए बेहद उत्सुक थे। अब खुद आमिर खान ने अपनी शादी से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स साझा कर सस्पेंस को खत्म कर दिया है।

घर पर ही होगी शादी

एक मीडिया संस्थान (डेकेन क्रॉनिकल) के साथ खास बातचीत में आमिर खान ने साफ कर दिया है कि वे अपनी तीसरी शादी को बेहद निजी और सादगी भरा रखने वाले हैं। आमिर ने बताया कि वे और गौरी बिना किसी आलीशान सेलिब्रेशन या तामझाम के एक साधारण सी रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

यह कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक होगा और घर पर ही संपन्न किया जाएगा। आमिर के अनुसार, उनकी इस शादी में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान की बेटी आयरा खान ने भी नुपुर शिखरे के साथ पहले रजिस्टर्ड मैरिज की थी और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हालांकि, आमिर फिलहाल किसी बड़े उत्सव या ग्रैंड वेडिंग की प्लानिंग में नहीं हैं।

आमिर से 14 साल छोटी हैं गौरी स्प्रैट

सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट आगामी 5 जुलाई को कानूनी तौर पर एक-दूसरे के हमसफर बन जाएंगे। उम्र के फासले की बात करें तो गौरी स्प्रैट अभिनेता आमिर खान से उम्र में करीब 14 साल छोटी हैं और वे पहले से एक बच्चे की मां भी हैं। दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाते हुए शादी का आधिकारिक फैसला कर चुके हैं।

रीना दत्ता और किरण राव से हो चुका है तलाक

यह सुपरस्टार आमिर खान की जिंदगी की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे— बेटी आयरा खान और बेटा जुनैद खान हैं। रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में फिल्म मेकर किरण राव से दूसरी शादी रचाई थी, जिनसे उनका एक बेटा आजाद राव खान है।

दोनों ही पत्नियों के साथ आमिर खान ने एक दशक से भी ज्यादा का लंबा समय गुजारा, लेकिन बाद में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दिलचस्प बात यह है कि तलाक के बाद भी आमिर के अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ बेहद मधुर और दोस्ताना संबंध हैं। अब 5 जुलाई को आमिर अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: FIFA World Cup Brazil vs Haiti: हैती को पछाड़कर फिर ‘किंग’ बना ब्राजील; 3-0 की शानदार जीत के साथ हासिल किया शीर्ष स्थान

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक