Wed, Jul 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज पर संसद में हंगामा; दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

by Tarun Bhardwaj • July 22, 2026
Uproar in Parliament over lathi-charge on students

Breaking: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज पर संसद में हंगामा; दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली में 20 जुलाई को नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का मुद्दा अब संसद में गर्मा गया है। बुधवार को संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के कड़े तेवरों और शोर-शराबे को देखते हुए दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

काले कपड़ों में पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

संसद परिसर में विरोध का एक अनोखा रूप देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नीट पेपर लीक तथा छात्रों के आंदोलन पर संसद में तत्काल विस्तृत चर्चा की मांग पर अड़ गए।

प्रियंका गांधी का पलटवार

विपक्ष के भारी हंगामे और प्रदर्शन के बीच सरकार की ओर से बयान आया कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर नियमानुसार चर्चा कराने के लिए तैयार है। सरकार के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है और सरकार युवाओं के भविष्य से इस तरह खिलवाड़ नहीं कर सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, विपक्ष पीछे नहीं हटेगा।

भाजपा ने किया पलटवार

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास जोरदार धरना-प्रदर्शन किया था। संसद में हो रहे इस हंगामे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा पलटवार किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना राजनीति कर रहे हैं और वे देश के मासूम छात्रों और बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: दिल्ली में राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में मथुरा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस; किया प्रदर्शन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

NEET टॉपर पंशुल बंसल ने प्रदर्शन में जाने के बजाय पढ़ाई पर किया फोकस NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज पर संसद में हंगामा राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस नूरिस्तान में भीषण बाढ़ से 20 की मौत, 80 घायल और 100 से अधिक लापता संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस माता-पिता संग महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन योगी कैबिनेट की बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर लगे दुष्कर्म के आरोप