Fri, Aug 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: जंतर-मंतर आंदोलन में पैलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल; संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

by Tarun Bhardwaj • August 21, 2026
Rahul Gandhi sits on a protest outside the Parliament Street police station

Breaking: जंतर-मंतर आंदोलन में पैलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल; संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा अब गर्माता जा रहा है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पैलेट गन के शिकार हुए पीड़ित साहिल लोचब भी मौजूद रहे। राहुल गांधी की मांग है कि पुलिस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करे और अब तक हुई जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करे।

FIR दर्ज कराने पहुंचे राहुल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित साहिल लोचब का आरोप है कि जंतर-मंतर पर चोटिल होने के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिक जांच या एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राहुल गांधी खुद पीड़ित साहिल को साथ लेकर पहले कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन और फिर संसद मार्ग स्थित डीसीपी (DCP) ऑफिस पहुंचे।

राहुल गांधी ने हाल ही में चार्ज संभालने वाली दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट सीपी नुपुर प्रसाद से मुलाकात की और उनसे जांच की स्थिति पर जवाब मांगा। मुलाकात के बाद जैसे ही राहुल बाहर आए, वे समर्थकों संग थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं का साफ कहना है कि जब तक इस मामले में पीड़ित की एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वे वहीं डटे रहेंगे।

पैलेट गन के इस्तेमाल का पूरा विवाद

यह पूरा विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा NEET पेपर लीक के विरोध में आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च से जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स, घायलों के बयानों और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर दावा किया गया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, जिससे साहिल लोचब समेत कई लोग घायल हो गए। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि भीड़ नियंत्रण के लिए उनके पास न तो पैलेट गन उपलब्ध हैं और न ही उन्होंने इनका कोई इस्तेमाल किया है।

पुलिस और विपक्ष में बढ़ा टकराव

एक तरफ जहां पीड़ित पक्ष मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़ा है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे नियमानुसार जांच कर रहे हैं। राहुल गांधी के सीधे सड़क पर उतरने और थाने के बाहर धरने पर बैठने से दिल्ली पुलिस और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा राजनीतिक टकराव शुरू हो गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: CJP School Inspection: जयपुर में CJP के ‘स्कूल निरीक्षण’ पर बवाल; कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े, गाड़ियों पर पथराव

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगाई रोक जंतर-मंतर आंदोलन में पैलेट गन के इस्तेमाल पर पीड़ित संग संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर विद्युत पोलों पर हो रही इंसुलेशन टैपिंग जयपुर में CJP के ‘स्कूल निरीक्षण’ पर बवाल वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की लेंटर ढालते समय शटरिंग गिरी झारखंड हाईकोर्ट से राज्य सरकार के JPSC परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक 1984 सिख दंगे के दोषी सज्जन कुमार का तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद निधन बाइक के टायर में सूजा घोंपने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज