Fri, Aug 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CJP School Inspection: जयपुर में CJP के ‘स्कूल निरीक्षण’ पर बवाल; कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े, गाड़ियों पर पथराव

by Tarun Bhardwaj • August 21, 2026
Uproar in Jaipur over CJP's 'school inspection'

CJP School Inspection: जयपुर में CJP के ‘स्कूल निरीक्षण’ पर बवाल; कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े, गाड़ियों पर पथराव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की बदहाली का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच तीखा टकराव हो गया। रामपुरा कंवरपुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अड़ाकर घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई और माहौल हिंसक हो गया।

CJP कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा करते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि निरीक्षण के दौरान उनकी टीम पर सरेआम पत्थरबाजी की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। हमले में CJP के कई वालंटियर्स चोटिल हुए हैं और उनकी गाड़ियों के शीशे भी फोड़ दिए गए। आशुतोष रांका ने इस पूरी घटना के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मदन दिलावर के इशारे पर गुंडागर्दी की गई है।

‘तबेले में चल रहा स्कूल, सुधार से डर रही सरकार’

CJP का कहना है कि रामपुरा कंवरपुरा का प्राथमिक स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसके कारण बच्चों को 50 मीटर दूर एक बाड़े (टीनशेड) में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है, जहां आसपास पशुओं का चारा भरा हुआ है। पार्टी का आरोप है कि सरकार बदहाल शिक्षा व्यवस्था को छिपाना चाहती है और इसलिए सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को रोकने के लिए इस तरह के हमले करवाए जा रहे हैं।

‘सरकार ने दिए ₹12.50 लाख, हम खुद ठीक कराएंगे स्कूल’

विरोध कर रहे ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्कूल भवन जर्जर होने के कारण सरकार ने इसके जीर्णोद्धार के लिए 12.50 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा, “हम इस स्कूल को अपने स्तर पर ठीक करवा लेंगे। हम किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां आकर राजनीति और गंदगी नहीं करने देंगे।”

CJP ने लगाया पुलिस और भाजपा पर अनदेखी का आरोप

हादसे और विरोध के बाद CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर राजस्थान सरकार और पुलिस पर तीखा हमला बोला। CJP ने आरोप लगाया कि स्कूलों में बेहतरी की मांग उठाने पर उनकी टीम पर हमला किया गया है और राजस्थान पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी की अनदेखी कर रही है।

दूसरी ओर, सीजेपी द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षणों के बाद शिक्षा विभाग ने बिना अनुमति मीडिया और आम जनता के स्कूलों में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है, जिसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और गर्मा गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की लेंटर ढालते समय शटरिंग गिरी; 1 मजदूर की मौत, कई घायल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जयपुर में CJP के ‘स्कूल निरीक्षण’ पर बवाल वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की लेंटर ढालते समय शटरिंग गिरी झारखंड हाईकोर्ट से राज्य सरकार के JPSC परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक 1984 सिख दंगे के दोषी सज्जन कुमार का तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद निधन बाइक के टायर में सूजा घोंपने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर यूपी पुलिस और ATS की बड़ी करवाई कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में सारांश जैन हो सकते है शामिल चीनी के दामों में रिकॉर्ड उछाल; पहली बार ₹65 किलो तक पहुंची चीनी