Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रसगुल्ले के लिए जीजा की पीट—पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार

by Raju Chaurasia • February 17, 2023
Advertisement
Ad

यूपी के मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया। विवाद में वृद्ध जीजा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बीकापुर गांव से सामने आई है। गुरुवार की रात को ही यहां पर शादी समारोह था। इस बीच विवाद में साला भी घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और आरोपियों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।

इस घटना में कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला हरियाणा के रहने वाले रणवीर सिंह गुरुवार की शाम को बीकापुर में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे थे। यहां शादी समारोह की दावत में ही उनका साला राम किशोर भी गया था। दावत में खाना-खाने के दौरान एक युवक रसगुल्ले की बाल्टी लेकर जा रहा था। रणवीर ने उसे बाल्टी लेकर पास में आने को कहा। इस बात को लेकर मौके पर विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की लाठी-डंडा लेकर मारपीट होने लगी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद आरोपी ने रणवीर को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीजा को बचाने के लिए आया राम किशोर भी घायल हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पुहंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि रसगुल्ले को लेकर विवाद के बाद घटना सामने आई है। मामले में आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है और दबिश दी जा रही है। इस बीच मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके द्वारा पुलिस से न्याय की मांग की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.