Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नए साल पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को तोहफा! मुफ्त में दे रहा 4 जी सिम कार्ड

by Prahlad • January 5, 2022
Advertisement
Ad

बीएसएनएल ने ग्राहकों दिया तोहफा फ्री में दे रहा 4जी सिम
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल नए साल पर एक बार फिर अपने ग्राहकों को फ्री में 4जी सिम कार्ड दे रही है। बीएसएनएल ने 31 मार्च 2022 तक नए और मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी वाले यूजर्स के लिए मुफ्त 4जी सिम ऑफर शुरू किया है। जैसा कि अक्टूबर 2021 में बताया था, बीएसएनएल ने 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्रमोशनल पीरियड के दौरान मुफ्त 4जी सिम ऑफर 2021 में लॉन्च किया। अब, खबर मिली है कि इस ऑफर को 31 मार्च 2022 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है।
ऐसे में यदि आप अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को बीएसएनएल में पोर्ट करना चाहते हैं, तो यह सही समय है क्योंकि इस समय आपको बीएसएनएल 4 जी सिम कार्ड बिलकुल फ्री मिल सकता है। सिम के एक्टिवेशन के समय, नए या एमएनपी ग्राहकों को केवल रिचार्ज राशि का भुगतान करना होगा। बीएसएनएल के पास पहले से ही प्रीपेड प्लान वाउचर की एक बड़ी लिस्ट है, जो 106 रुपये से शुरू होती है।
बीएसएनएल का फ्री सिम लेने के लिए ग्राहकों को पीओआई (पहचान का प्रमाण) और पीओए (पते का प्रमाण) जैसे आवश्यक दस्तावेज नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र (बीएसएनएल सीएससी) या नजदीकी बीएसएनएल रिटेलर शॉप को जमा करने होंगे। बता दें कि यह ऑफर केवल बीएसएनएल केरल टेलीकॉम सर्किल में ही उपलब्ध है। ध्यान रखे कि सिम कार्ड पाने के लिए यूजर्स को सभी जरूरी दस्तावेज सबमिट करने होंगे। बता दें कि बीएसएनएल का 4जी सिम कार्ड खरीदने के अब कई फायदे मिल रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.