Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वीडियो शेयर कर भाजपा ने किया दावा – जेल में मसाज कराते हैं दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन

by यूनिक समय • November 19, 2022
Advertisement
Ad

वीडियो में कथित तौर पर सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में अपने सेल में पैर, पीठ और सिर की मालिश कराते हुए देखा जा सकता है.

कई भाजपा नेताओं ने शनिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो शेयर किया है, जिन्हें इसी साल मई महीने में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज करवाते दिख रहे हैं. वीडियो तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को जेल में बंद मंत्री को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने के आरोप में निलंबित करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है.

यह कार्रवाई दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा गठित एक जांच समिति की सिफारिश पर की गई थी. जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल नंबर 7 के अधीक्षक पर आरोप लगाया था कि जेल में बंद सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है.

आम आदमी पार्टी ने आरोपों को बेतुका और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था.

आज जारी किए गए वीडियो में कथित तौर पर सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में अपने सेल में पैर, पीठ और सिर की मालिश कराते हुए देखा जा सकता है.

भाजपा नेता शहजाद जयहिंद ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, “जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट! क्या केजरीवाल ऐसे मंत्री का बचाव कर सकते हैं? क्या उन्हें बर्खास्त नहीं कर देना चाहिए? यह आम आदमी पार्टी का असली चेहरा दिखाता है!”

बता दें, ईडी भी कोर्ट में दावा कर चुकी है कि तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन ऐश की जिंदगी काट रहे हैं. ईडी ने तिहाड जेल में सत्येंद्र जैन के ऐशो आराम की सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में सौंपी थी. इस शिकायत में ईडी ने बताया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया हो रही है. इस बात का भी दावा किया जा रहा था कि जेल सुपरिटेंडेंट हर रोज नियमों के विरुद्ध सत्येंद्र जैन से मुलाकात करते हैं ताकि सलाखों के पीछे मंत्री साहेब को कोई दिक्कत न हो.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.