Tue, Jul 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अखण्ड दीप महायज्ञ पर 105 दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया दीनदयाल जी का जन्मदिन

by Raju Chaurasia • October 5, 2021

अखण्ड दीप महायज्ञ पर 105 दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया दीनदयाल जी का जन्मदिन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लें: यतीन्द्र
फरह (मथुरा)। एकात्मवाद के प्रेणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105 में जन्म दिवस पर अखंड भारत दीप महायज्ञ कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विद्या भारती के सह संगठन मंंत्री यतींद्र जी ने आह्वान किया। कहा कि खंडित भारत को पुन: एकता के सूत्र में पिरोने के लिए इस अखंडित दीप महायज्ञ द्वारा हम भारत के गौरव को पुन: प्राप्त कर अपने देश को विश्व गुरु के पद पर स्थापित करने का संकल्प लें।

उप्र राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने  कहा कि हमारी नारी शक्ति अब अबला नही है, वह सबला है। अब नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को अखण्ड करने के लिए देश की वीरांगनाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज की पीढ़ी को भी उनसे सीख लेनी चाहिए।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल, दीनदयाल धाम के सभागार में अखण्ड भारत के नक्शा पर राज्यवार अतिथियों और समिति पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर अखण्ड भारत का दीपों से अखण्ड भारत के स्वरूप का प्रदर्शन कर भारत को अखण्ड कर पुन: विश्व गुरु बनाने का एक् स्वर में संकल्प लिया।   इस अवसर पर निदेशक दीनदयाल धाम सोनपाल, प्रांत प्रमुख राजवीर दीक्षित, राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, मनीष गुप्ता, डॉ. कमल कौशिक, नरेंद्र पाठक, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, रीना सिंह, राम पाठक आदि  उपस्थित थे। संचालन व्यवस्था प्रमुख हरेन्द्र सारस्वत व प्रमिला ने किया। विद्यालय समिति के प्रबंधक नरेंद्र पाठक ने आभार जताया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.