Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हत्या के मामले पर सीएम योगी ने जताया शोक, अफसरों को निष्पक्षता के साथ जांच करने के दिए कड़े निर्देश

by Raju Chaurasia • April 16, 2022
Advertisement
Ad

प्रयागराज। यूपी के जिले प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। यह घटना जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस भयावह हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर करते हुए तत्काल संज्ञान लेने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्कल मौके पर पहुंचकर निष्पक्षता के साथ जांच करने के कड़े आदेश दिए है। उन्होंने कहा है कि जांच के दौरान दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दे कि इस घटना को बीती रात को अंजाम दिया गया। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों को एक साथ मौत के घाट उतार दिया। संगम नगरी में यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। जिस परिवार की मौत हुई वो कौशांबी के रहने वाले है लेकिन यहां पर किराए में रहते है।

परिवार में पति-पत्नी समेत तीन बेटियां थी। 12, सात और पांच वर्षिय तीन बेटियां, पति-पत्नी समेत पांच लोगों की गला काटकर हत्या कर दी। 42 वर्षीय राहुल तिवारी और उनकी पत्नी 38 वर्षीय प्रीति की तीन बेटियां थी। इस घटना में पांचों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम बीती रात को दिया था।

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी घटनास्थल में पहुंची। इसके अलावा सभी उच्च अधिकरी भी इस वारदात की सूचना प्राप्त होने के बाद घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया है। इसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई है।

यूपी के प्रयागराज में इस वारदात के सामने आने से सभी के होश उड़ गए है। क्योंकि एक ही परिवार के पांच लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इसके पीछे की वजह जनाने के लिए जोरो शोरो से जुटी हुई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.