Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नोडल शिक्षकों के  ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का समापन

by Raju Chaurasia • December 30, 2021
Advertisement
Ad

चौमुहां (मथुरा) । ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर शारदा कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालयों में चिन्हित आउट आॅफ स्कूल बच्चों को संघनित पाठ्यक्रम पर आधारित विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का समापन हो गया।

आउट आॅफ स्कूल बच्चों को परिभाषित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ऐसे बच्चे जिनका कभी विद्यालय  में नामांकन नहीं हुआ था, या जिनका नामांकन तो हुआ था लेकिन शिक्षा पूर्ण करने से पहले विद्यालय से ड्राप आउट हो गए को इस श्रेणी में रखा गया है। यदि कोई बच्चा 45 दिन से बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित है तो उसे ड्राप आउट की श्रेणी में रखा जाएगा। इन ड्राप आउट बच्चों का शारदा पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन करना है। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009 के बारे में एआरपी हरिओम शर्मा ने प्रकाश डाला।

शिविर में विनीता शर्मा,मंजू राजपूत, मनोज वर्धन एवं प्रधुमन सिंह प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर अशोक कुमार सोलंकी, राजकुमार सिंह,माधवेन्द्र नारायण,उषा पचौरी,शशि रानी,दयाराम सिंह,आनन्द स्वरूप,हेमन्त सिंह, पवन दुबे,हरनारायण सिंह,विवेक कुमार एवं प्रकाश बिहारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.