Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

निशिकांत दुबे के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी

by Tarun Bhardwaj • December 13, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला और दोनों के अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस से संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए। निशिकांत दुबे के इन आरोपों को लेकर गुरुवार को ही कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणियों को झूठ और अपमानजनक बताते हुए लोकसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की।

मणिकम टैगोर ने पत्र में लिखा है, ‘निशिकांत दुबे की टिप्पणी अपमानजनक है और इसमें की गई टिप्पणियां झूठी और गलत इरादे से की गई हैं। इनमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी पर आरोप लगाए गए हैं। इसलिए अनुरोध है कि टिप्पणी को तत्काल लोकसभा की कार्यवाही से हटाया जाए।’ मणिकम टैगोर ने चिट्ठी में मांग की है कि निशिकांत दुबे की टिप्पणियों को लोकसभा की कार्यवाही से हटाया जाए। इसके लिए कांग्रेस सांसद ने लोकसभा के नियम 352 और 380 का हवाला दिया है।

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछे थे। जिनमें उन्होंने पूछा था कि ‘एफडीएल-एपी, जो कश्मीर को अलग देश मानता है, उसके साथ राजीव गांधी फाउंडेशन की सोनिया गांधी के साथ क्या संबंध हैं, जिसे जॉर्ज सोरोस फंड करता है। सोनिया और सोरोस का रिश्ता क्या है?’

‘राहुल गांधी के अमेरिका दौरे का पूरा खर्च ग्लोबल नॉलेज इनिशिएटिव, सैम पित्रोदा ने दिया। यह खालिस्तानियों से मिलता है। यह कश्मीर तोड़ने वालों से मिलता है। सैम पित्रोदा, राहुल गांधी, सोरोस और ग्लोबल नॉलेज इनीशिएटिव का संबंध क्या है?’

‘साल 2010 से लेकर 2014 तक सोरोस पूरे शेयर मार्केट से पैसे लेता रहा। वह गांधी फैमिली से मिला। सोरोस और गांधी फैमिली का क्या संबंध है।’

‘मेरा चौथा सवाल है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को सबसे ज्यादा पैसा सोरोस ने दिया। जो सोरोस है, वह मनोज भार्गव, हंस फाउंडेशन, रॉकफेलर फाउंडेशन और किंगस्टन के साथ ब्लैक मनी को व्हाइट मनी कर रहा है। राजीव गांधी फाउंडेशन के साथ सोरोस का रिश्ता क्या है?’

‘सोरोस ने फ्रेसवर्क्स, एसईडी फंड, एस्पाडा फंड और इस तरह के फंड्स बनाए। उसने कांग्रेस पार्टी के 300 लोगों को स्टार्टअप के नाम पर पैसा दिया। ये 300 लोग कौन हैं और उनका गांधी परिवार के साथ क्या संबंध है?’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.