Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सुंदर लाल के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के भिड़े हुए कोरोना पॉजिटिव, टीम में मचा तहलका

by • March 20, 2021

सुंदर लाल के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के भिड़े हुए कोरोना पॉजिटिव, टीम में मचा तहलका

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैन्स के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, कुछ दिनों पहले सुंदरलाल उर्फ मयूर वकानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मयूर वकानी रियल लाइफ में भी दयाबेन के भाई हैं। अब भिड़े उर्फ मंदार चंदवाकर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पूरी टीम में तहलका मच गया है। इस खबर को खुद एक्टर ने कन्फर्म किया है। इस समय वह घर पर क्वारंटाइन में हैं।

ईटाइम्स संग बातचीत में भिड़े ने बताया, “मुझे जुखाम तो नहीं है, लेकिन कल पूजा करते हुए मुझे कपूर की महक नहीं आई। मुझे पता चल गया था कि मुझे किसी भी चीज की महक नहीं आ रही है, ऐसे में मुझे अपना टेस्ट करा लेना चाहिए। टेस्ट कराने के बाद मैंने तुरंत तारक मेहता की पूरी टीम को फोन करके बताया। तब तक मैं शूट का हिस्सा नहीं रहूंगा जब तक मैं पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता।”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.