Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Cricket: ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास; सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

by Tarun Bhardwaj • September 15, 2026
Brendan Taylor made history

Cricket: ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास; सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने पुरुष एकदिवसीय (ODI) क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही टेलर के नाम सबसे लंबे एकदिवसीय करियर का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्षों पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

22 साल और 146 दिन लंबा हुआ वनडे करियर

40 वर्षीय ब्रेंडन टेलर ने 20 अप्रैल 2004 को जिम्बाब्वे के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था। अब 15 सितंबर 2026 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में उतरते ही उनके वनडे करियर की समयावधि 22 साल और 146 दिन हो गई है।

इससे पहले यह कीर्तिमान भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था, जिनका वनडे करियर 22 साल और 91 दिन (1989 से 2012) चला था। इस सूची में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (21 साल 184 दिन) तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं पाकिस्तान के जावेद मियांदाद चौथे और जिम्बाब्वे के ही सीन विलियम्स पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

चुनौतियों और वापसी से भरा रहा सफर

ब्रेंडन टेलर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वर्ष 2015 में कोलपैक डील साइन करने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि 2017 में काउंटी क्रिकेट छोड़कर उन्होंने पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की।

वर्ष 2022 में आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट ने उन पर साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगाया था। बैन की अवधि समाप्त होने के बाद 2025 में उन्होंने दोबारा राष्ट्रीय टीम में वापसी की। अपने 208वें वनडे मुकाबले तक टेलर 11 शतक और 39 अर्धशतक की मदद से 6,700 से अधिक रन बना चुके हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट और उनके प्रशंसकों के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड हादसा: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार; BNS की धारा 109 दर्ज

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा