Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड हादसा: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार; BNS की धारा 109 दर्ज

by Tarun Bhardwaj • September 15, 2026
Gurugram Golf Course Road accident

गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड हादसा: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार; BNS की धारा 109 दर्ज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान उर्फ ‘सिया’ को कार से टक्कर मारने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) जोड़ दी है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस की टीम ने राजस्थान के दौसा से हिरासत में ले लिया है।

CCTV और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस का कड़ा कदम

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की है। थाना सेक्टर-56 में पहले से दर्ज केस में सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद BNS की धारा 109 जोड़ी गई है। बाइक राइडर शिवानी चौहान (सिया) ने अपनी बाइक में लगे कैमरे की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया था।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी काफी दूर से उनका पीछा कर रहा था और उसने जान से मारने की नीयत से बाइक में कार से टक्कर मारी। इसके कारण वह सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं।

दोस्त की कार लेकर फरार हुआ था आरोपी

पुलिस जांच में आरोपी और वाहन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। एक टीम ने राजस्थान के दौसा में दबिश देकर आरोपी कल्याण बैंसला को हिरासत में लिया, जिसे गुरुग्राम लाया जा रहा है।

आरोपी कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल का निवासी है और वहां जिम चलाता है। जिस कार से हादसा हुआ, वह उसके दोस्त मनीष की है। जांच में सामने आया है कि कल्याण ने मनीष से झूठ बोलकर कार ली थी। पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह की दबंगई और आपराधिक कृत्य को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ अदालत में सख्त से सख्त पैरवी की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: कोसी सराफा चोरी मामला: ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी पुलिस; SSP ने गठित की 4 विशेष टीमें

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा