Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोसी सराफा चोरी मामला: ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी पुलिस; SSP ने गठित की 4 विशेष टीमें

by Tarun Bhardwaj • September 15, 2026
Police searching for the thief who committed theft at a jewellery shop

कोसी सराफा चोरी मामला: ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी पुलिस; SSP ने गठित की 4 विशेष टीमें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सराफा कारोबारी की दुकान को निशाना बनाते हुए शातिर चोर ने करीब 10 किलो सोने के आभूषण और ₹15 लाख की नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी (DIG) शैलेश पांडे और एसएसपी (SSP) श्लोक कुमार ने देर रात घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले के शीघ्र अनावरण के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है।

पुलिस की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पुलिस की शुरुआती जांच और घटनाक्रम से जुड़े मुख्य पहलू इस प्रकार हैं। चोर सोमवार रात करीब 10 बजे छत पर लगे लोहे के जाल को काटकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और सुबह लगभग 5 बजे तक अंदर ही मौजूद रहा।

आरोपी ने स्ट्रांग रूम का बाहरी ताला तोड़कर तिजोरी को चाबी से खोला और केवल असली सोने के जेवर तथा नकदी समेटी। पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चोर दुकान में लगा सीसीटीवी का DVR भी अपने साथ उखाड़ ले गया।

हालांकि, आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध कंधे पर बैग टांगे नजर आया है।

Thief

सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद करने की दी चेतावनी

घटना के बाद स्थानीय व्यापारिक संगठनों और नागरिकों में गहरा असंतोष व्याप्त है।व्यापारियों का कहना है कि दुकान से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात होने के बावजूद चोर सात घंटे तक बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देता रहा।

सराफा व्यवसायियों और स्थानीय व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने मंगलवार शाम तक घटना का सफल खुलासा नहीं किया, तो पूरा कोसी बाजार बंद रखकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

फिलहाल फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, पुलिस की चार अलग-अलग टीमें संदिग्धों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UPI New Rules: ₹2,000 तक का UPI और RuPay लेनदेन रहेगा पूरी तरह शुल्क-मुक्त; सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा