Tue, Aug 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Cricket: टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाडी बने ऋषभ पंत; तोड़ा दुनिया का सबसे तेज वर्ल्ड रिकॉर्ड

by Tarun Bhardwaj • August 18, 2026
Rishabh Pant became the first Indian player to hit 100 sixes in Test cricket

Cricket: टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाडी बने ऋषभ पंत; तोड़ा दुनिया का सबसे तेज वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। गॉल टेस्ट की पहली पारी में 2 शानदार छक्के लगाते ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। भारत के 94 साल के टेस्ट इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने गेंदों के लिहाज से सबसे तेजी से छक्कों का शतक पूरा करने का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ भी अपने नाम कर लिया है।

टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के

ऋषभ पंत ने महज 4,918 गेंदों में 100 टेस्ट छक्के पूरे करके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इस सूची में एडम गिलक्रिस्ट 6,578 गेंदों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने 9,042 गेंदों में यह कारनामा किया था। वहीं, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम 9,756 गेंदों में 100 टेस्ट छक्के पूरे करके चौथे स्थान पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ऋषभ पंत 100 छक्कों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं और उन्होंने पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। वीरेंद्र सहवाग 91 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 88 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने टेस्ट करियर में 82 छक्के लगाकर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

शानदार टेस्ट करियर

ऋषभ पंत ने अब तक अपने करियर में खेले 51 टेस्ट मैचों में 3,662 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। वह भारत की ओर से टेस्ट प्रारूप में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं, जहां उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी (6 शतक) को काफी पहले ही पीछे छोड़ दिया था।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट; 8 आरोपी ठहराए गए दोषी

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा के छाता में नकली पनीर फैक्ट्री पर FSDA की बड़ी कार्रवाई ऋषभ पंत ने रचा इतिहास; तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का सबसे तेज वर्ल्ड रिकॉर्ड राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट जन्माष्टमी से पहले ब्रज संस्कृति के रंग में रंगेगी कृष्णनगरी मथुरा BJP ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के चुनाव प्रभारियों का ऐलान भारतीय चुनाव प्रणाली के मुरीद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भिंड में एनएच-719 पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप रवींद्र जडेजा बने दुनिया के चौथे ऑलराउंडर