Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाएं

by manish • September 12, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर क्राइम यूनिट ने जनपद के सभी थानों पर कार्यरत साइबर हैल्प डेक्स टीमों को जागरूक करने के लिए बैठक की।

साइबर क्राइम यूनिट के इंस्पेक्टर जयवीर सिंह और इंस्पेक्टर अरविंद निर्वाल ने जनपद के सभी थानों पर चल रही साइबर हैल्पडेक्स के कर्मचारियों की बैठक की। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हैल्पडेक्स कर्मचारियों को त्वरित थाने पर ही साइबर क्राइम से पीड़ित की तत्काल एफआईआर करने के साथ-साथ 1930 पर शिकायत दर्ज कराने आदि के बारे में जानकारी दी।

इसके साथ ही व्हाटसएप और इंस्टाग्राम आदि के माध्यमों से ठगी करने वालों से किस तरह लोगों को सचेत रहने के बारे में जानकारी दी गई। साइबर क्राइम यूनिट के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने हैल्पडेक्स कर्मचारियों को साइबर ठगी का शिकार होने वाले व्यक्ति की तुरंत मदद करने के निर्देश दिए। बैठक में साइबर क्राईम टीम के मुख्य आरक्षी विपिन पाल के अलावा सभी थानों से आए साइबर हैल्पडेक्स के कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.