Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दबंगों की दबंगई: मां के सामने ही बेटियों को उठा ले गए हैवान, खेत में मिली दोनों की लाश

by Raju Chaurasia • September 15, 2022
Advertisement
Ad

यूपी के जिले लखीमपुर खीरी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखीमपुर खीरी में अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले है। इससे पहले शाम करीब पांच बजे पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे। बेटियों को जबरन ले जाते हुए देखा तो मां ने शोर मचाया और पीछा भी किया लेकिन आरोपी धक्का देकर दोनों बहनों को टांग ले गए। मिल रही जानकारी के अनुसार शहर के गांव की दो दलित बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है।

यह मामला शहर के निघासन थाना इलाके का है। दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। पीड़ित मां का कहना है कि शाम करीब पांच बजे उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। इस घटना से गुस्साएं परिजन ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। इस वारदात की सूचना के बाद देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वसन दिया है, तब जाकर जाम समाप्त हुआ है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि तीन आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। दोनों युवतियों की मां के अनुसार बड़ी बेटी (17) व छोटी बेटी (15) घर के बाहर लगी मशीन पर चारा काटन गई थी। पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे। महिला ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। उसके बाद महिला का शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू की।

बेटियों की तलाश करने के करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनका शव खैर के पेड़ से लटका मिला। बेटियों का खेत में फंदे से लटकते हुए शव देख माता-पिता देखकर जमीन पर गिर गए। बेटियों को इस हालत में देखकर परिजन समेत ग्रामीण भी दंग रह गए। रोते बिलखते मां का कहना है कि पड़ोस के गांव के तीन युवक उसके घर के आसपास से निकलते रहते थे, लेकिन कभी उसको अंदाजा नहीं था कि तीनों बेटी को अगवाकर मार डालेंगे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.