Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

खाटू श्याम जी में हुई भगदड़ के बाद दर्शन फिर शुरू, सीएम ने दिए जांच के आदेश

by Raju Chaurasia • August 8, 2022
Advertisement
Ad

सीकर में आज सवेरे दर्शनों की जल्दबाजी के दौरान हुए भयानक हादसे में तीन महिलाओं की मौत के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। जयपुर संभागीय आयुक्त को इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और संभागीय आयुक्त से सीकर जिला कलक्टर को इसकी जांच के लिए निर्देश दिए हैं। इस हादसे की रिपोर्ट जल्द से जल्द मांगी गई है। उधर इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश और राज्य के कई गणमान्य नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है।

सीएम ने इस हादसे के बाद तीनों मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपए की आर्थिक सहयता सीएम राहत कोष से देने के लिए घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों को बीस बीस हजार रुपए की सहायता देने की घोषण की है। सीएम ने इस हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा लिया गया है। इसकी जांच सीकर एसपी भी कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एकादशी के मौके पर हर महीने इस तरह का मेला लगता हैं। आज पुत्रदा एकादशी भी है। इसी कारण हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे। आधी रात को दर्शन बंद कर दिए गए थे। तड़के चार बजे मंदिर के पट खोले जाने थे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मंदिर में जुटे रहे। आज सवेरे चार बजे जैसे ही पट फिर से खोले गए वहां भगदड मच गई। मंदिर में लाइन से दर्शन करने के बंदोबस्त के लिए स्टील के बेरीकेड और रेलिंग लगा रखी है। लेकिन उसे लांघकर सबसे आगे जाने की ऐसी होड़ मची की दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं और बच्चे नीचे गिर गए। जब तक भीड़ काबू की जा सकी, तब तक उनमें से तीन महिलाओं की मौत हो चुकी थी। खाटू श्याम जी मंदिर प्रबंधन भी इस हादसे की जांच कर रहा है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.