Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देहरादून: ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

by यूनिक समय • July 18, 2023
car

देहरादून: ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के देहरादून अंबाला हाईवे पर मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। कार सवार पूरी तरह जल गए। कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। कार सवार मृतकों की शिनाख्त ज्वालापुर हरिद्वार की हुई है।

मंगलवार को 12 बजे के लगभग सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर चुनेटी पुल के निकट हाईवे पर एक आल्टो कार जा रही थी। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। कार अचानक सड़क पर ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार की खिड़कियां लॉक हो गई और कार में आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक शव बुरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने कार को हाईवे से हटाकर चुनटी चौकी पर ले गए। शवों को बाहर निकाला शव पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। फॉरेंसिक जांच टीम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। कार में सवार सभी व्यक्तियों की जलने के कारण उनकी शिनाख्त बहुत प्रयास के बाद हो पाई।

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारण पता करने में लगी हुई हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.