यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत गिरने के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हादसे के बाद से ही लगातार फरार चल रहे इमारत के मालिक हरिराम को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी को दिल्ली ला रही है, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी। 10 टीमों की छापेमारी और भिवाड़ी से गिरफ्तारी घटना के बाद से ही आरोपी हरिराम अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने लोकल पुलिस, स्पेशल स्टाफ और ऑपरेशन यूनिट्स को मिलाकर 10 अलग-अलग टीमें बनाई थीं, जिनका नेतृत्व एडिशनल DCP स्तर के अधिकारी कर रहे थे। पुलिस टीमों ने दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश में हरिराम के करीबियों व रिश्तेदारों के ठिकानों पर जोरदार छापेमारी की। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था, जिसके बाद उसे राजस्थान के भिवाड़ी से दबोच लिया गया। अब पुलिस कस्टडी में लेकर आरोपी से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि हादसे के बाद वह क्यों भागा और क्या उसने कोई सबूत मिटाने का प्रयास किया था। MCD कमिश्नर का बड़ा बयान दिल्ली नगर निगम (MCD) के कमिश्नर संजीव खिरवार ने हादसे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए आधिकारिक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह इमारत 1970 के दशक की बनी हुई थी और निगम के रिकॉर्ड में इसे पहले कभी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था, न ही इसे सील किया गया था और न ही इसके खिलाफ कोई पूर्व शिकायत मिली थी। कमिश्नर ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। हादसे के प्रभाव से बगल की इमारत भी कमजोर हो गई है, जिसे रातभर में अस्थायी रूप से मजबूत किया गया है और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगले 1-2 दिनों में उसे योजनाबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जाएगा। दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल इस भीषण हादसे के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें घनी आबादी वाले क्षेत्रों और पेइंग गेस्ट (PG) के रूप में इस्तेमाल होने वाली पुरानी इमारतों की सुरक्षा जांच की मांग की गई है। राजधानी में कमरों के भारी किराए और कमियों के बीच सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर भी प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura: UGC रोल बैक की मांग को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन; पैदल मार्च निकाल DM को सौंपा ज्ञापन ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]