Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली के गौरव ने पोलैंड के लड़के से रचाई शादी, चार सालों का इश्क हुआ मुकम्मल

by • September 23, 2021
Advertisement
Ad

पोलैंड
दिल्ली के एक लड़के की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि दिल्ली के युवक ने पोलैंड के एक लड़के के साथ शादी रचाई है। लोग इनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और इनकी प्रेम कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। शादी के बाद से दोनों लगातार अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात
दिल्ली के रहने वाले गौरव अरोड़ा ने पोलैंड के प्रेजमैक पॉवलकी को अपने जीवन साथी के रूप में चुना है। स्कूपवूप ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप हुई थी और यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों दिल्ली में मिले और पोलैंड में जाकर उन्होंने शादी रचा ली। दोनों के घरवाले इस शादी से बेहद खुश हैं।

प्रेजमैक के पीछे पोलैंड पहुंचे गौरव
रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों पहली बार दिल्ली के हौज खास इलाके में मिले थे। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे और साथ में समय बिताने लगे। कुछ समय बाद प्रेजमैक वापस पोलैंड लौट गए। उनके पीछे-पीछे गौरव भी पोलैंड पहुंच गए। यहां दोनों ने शादी का इरादा किया और प्रेजमैक ने गौरव को अपने परिवार वालों से मिलवाया। घरवालों की सहमति से कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली।

ट्रेन में किया शादी के लिए प्रपोज
मीडिया रिपोर्ट्स बताता हैं कि दोनों चार साल तक पोलैंड में रहते रहे। इन सालों में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। एक रोज प्रेजमैक ने गौरव को ट्रेन में शादी के लिए प्रपोज किया जिसके जवाब में गौरव ने हां कर दी। गौरव प्रेजमैक को ‘प्रणय’ के नाम से पुकारते हैं। यह जोड़ा इंस्टाग्राम पर अपने रोमांस की तस्वीरें शेयर करता रहता है और इस वजह से अक्सर चर्चाओं में रहता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.