Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बादशाह के रैप पर धोनी और पंड्या ने किया धांसू डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

by यूनिक समय • November 27, 2022
badshah

बादशाह के रैप पर धोनी और पंड्या ने किया धांसू डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इस वीडियो में आप भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को बादशाह के गाने पर डांस करते देख सकते हैं. वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं.

बादशाह अपने रैप और गानों से किसी को भी डांस करा सकते हैं. बादशाह के गाने झूमने पर मजबूर कर देते हैं. बादशाह ने अब तक कई हिट गाने फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं. फैन तो फैन, बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स भी बादशाह के गानों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते. ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को बादशाह के गाने पर डांस करते देख सकते हैं. वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं.

जमकर नाचे धोनी-पंड्या

इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप बादशाह को काला चश्मा के रैप पार्ट को गाते हुए देख सकते हैं. वहीं उनके रैप पर हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी झूमते हुए नजर आ रहे हैं. फैन्स को काफी दिनों बाद माही को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. वे वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो क्रिकेटर्स को ट्रोल कर रहे हैं.

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘डांस कर भी किसके साथ रहे हैं’. तो एक अन्य ने लिखा है, ‘धोनी को देखकर अच्छा लगा’. वहीं एक और बोलते हैं, ‘जश्न तब होगा जब जीत हमारी होगी’. एक और यूजर ने लिखा है, ‘इनसे बस डांस करवा लो’. कुल मिलाकर इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं.

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.