Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भूलकर भी न खाएं इन फलों के बीज, जहर से भी ज्यादा होते हैं नुकसानदायक

by Raju Chaurasia • August 9, 2022
Advertisement
Ad

हेल्दी रहने के लिए सीड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जिसमें चिया सीड से लेकर मेलन सीड्स, सनफ्लावर सीड और भी कई सारे सीड्स शामिल होते हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिनके फलों के बीज अगर आप गलती से खा लें, तो यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। तो चलिए आज आपको ऐसे ही पांच फलों के बारे में आपको बताते हैं जिनके बीच सेहत के लिए हानिकारक होते हैं और हमें भूल कर भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए….

सेब
सेब के बीजों में सायनाइड होता है। एक सेब के बीज खाना हानिकारक नहीं है, लेकिन कई के बीज निगलना घातक हो सकता है। साइनाइड का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से मतली, पेट में ऐंठन, दस्त और मृत्यु तक हो जाती है।

चेरी
चेरी के बीजों में साइनाइड यौगिक होता है। बड़ी संख्या में इनका सेवन करने से वहीं लक्षण उत्पन्न होते हैं जो बहुत अधिक सेब के बीज खाने से होते हैं।

खुबानी
खुबानी के बीजों में टॉक्सिन्स सायनोजेनिक ग्लाइकोसाइड और एमिग्डालान होते हैं। खूबानी बीज विषाक्तता के लक्षणों में घबराहट, कमजोरी शरीर में ला सकते हैं। बड़ी मात्रा में बीज खाना घातक हो सकता है। इससे इंसान कोमा में भी जा सकता है।

आड़ू
पीच या आड़ू के बीजों में एमिग्डालिन और सायनोजेनिक ग्लाइकोसाइड भी होते हैं, इनका सेवन करने से खुबानी के बीजों के समान लक्षण पैदा होते हैं। जिसमें पेट दर्द,घबराहट और कमोजरी शामिल होती है।

नाशपाती
नाशपाती के बीजों में एक संभावित घातक साइनाइड यौगिक होता है। यह मतली, दस्त और पेट दर्द का कारण बन सकता है। अन्य लक्षणों में पसीना, थकान, मरोड़ और कोमा भी शामिल हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.