Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सर्दियों के मौसम में पिएं ये जूस, मिलेगा गजब का फायदा

by manish • December 5, 2023
Advertisement
Ad

Health Tips:  सर्दियों में खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आप सुबह-शाम क्या खाते-पीते हैं, ये काफी मायने रखता है। गर्मियों में तो लोगों के पास जूस पीने के कई विकल्प होते हैं। लेकिन, सर्दी के मौसम में लोग ठंडी चीजों से परहेज करते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग सर्दियों में गाजर और चुकंदर का जूस पीते ही हैं। लेकिन, आप चाहें तो अपनी विंटर डाइट में दूसरे जूस भी शामिल कर सकते हैं। जानें सर्दी में कौन सा जूस पीना चाहिए।

सर्दियों में चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। अदरक की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इस जूस को पीने से आपको गर्माहट मिलेगी। आप चुकंदर, गाजर और अदरक के जूस को वर्कआउट करने से पहले और बाद में पी सकते हैं। यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इस जूस में आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इससे एनीमिया की समस्या दूर होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।

सर्दियों में कई लोग गाजर को खाते हैं। गाजर का जूस बनाने के लिए आप इसमें ग्रीन एप्पल और संतरे का रस भी मिला सकते हैं। इससे जूस स्वादिष्ट और पौष्टिक बनेगा। यह जूस विटामिन और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। आंखों की रोशनी भी तेज होगी। इस जूस को पीने से आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। गाजर का जूस इम्यूनिटी बढ़ाता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.