यूनिक समय, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के शानदार दोहरे शतक और कुमार कुशाग्र की शतकीय पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन की पूरी टीम अपनी पहली पारी में ऑलआउट हो गई। ईशान किशन का दूसरा दोहरा शतक ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रनों की मैराथन पारी खेली, जिसमें अपना दोहरा शतक महज 270 गेंदों में पूरा किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ईशान किशन के बल्ले से 10 साल बाद यह दूसरा दोहरा शतक निकला है, इससे पहले उन्होंने साल 2016 में रणजी ट्रॉफी के दौरान दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की यादगार पारी खेली थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उनका 10वां शतक है। पारी के दौरान 250 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर अत्यधिक थकान के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था और उस समय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 611 रन था, हालांकि 7वां विकेट गिरने पर वे दोबारा क्रीज पर लौटे और टीम का स्कोर 700 के पार पहुंचाया। कुमार कुशाग्र का शतक ईशान किशन के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 132 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी (44 रन) और अभिमन्यु ईश्वरन (72 रन) ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की मजबूत साझेदारी दी थी। इसके बाद शिखर मोहन ने भी 85 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। सिराज को नहीं मिला कोई विकेट ईस्ट जोन के विशाल स्कोर के सामने साउथ जोन के प्रमुख गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए। साउथ जोन की ओर से स्पिनर त्रिपुराना विजय सबसे सफल रहे और उन्होंने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को 2-2 सफलताएं मिलीं, जबकि शेख रशीद ने 1 विकेट चटकाया। वहीं टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे और उन्हें पहली पारी में एक भी सफलता नहीं मिली। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Delhi Satya Niketan Incident: फरार इमारत मालिक हरिराम राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में; दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]