Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में सीडीओ रही दुर्गा शक्ति बनी बांदा की डीएम, पांच आईएएस अफसरों के तबादले

by Raju Chaurasia • April 1, 2023
Photo

मथुरा में सीडीओ रही दुर्गा शक्ति बनी बांदा की डीएम, पांच आईएएस अफसरों के तबादले

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पांच आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 2010 बैच की आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को अब बांदा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अब तक वह स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव थी।
इसके अलावा विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश शासन में तैनात दिव्य प्रकाश गिरी को स्टॉफ अफसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन में तैनाती दी गई है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में वापस आइए संयुक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर उत्तर प्रदेश में तैनात किया गया है। विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश से न्यायिक परिषद में ट्रांसफर हुए कृष्ण कुमार का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। विशेष सचिव सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश शासन में तैनात आनंद कुमार को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की शाखा में तैनात किया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.