Sat, Sep 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

DUSU Chunav Result 2026: ABVP का फिर लहराया परचम, तीन सीटों पर दर्ज की बड़ी जीत; एक सीट निर्दलीय के खाते में

by Tarun Bhardwaj • September 19, 2026
ABVP triumphs again in the 2026 DUSU elections

DUSU Chunav Result 2026: ABVP का फिर लहराया परचम, तीन सीटों पर दर्ज की बड़ी जीत; एक सीट निर्दलीय के खाते में

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली।  दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना वर्चस्व बरकरार रखते हुए कुल चार प्रमुख पदों में से तीन पर शानदार जीत हासिल की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एक निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारकर सभी को चौंका दिया, जबकि राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) को चारों सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 40.46 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, जो पिछले साल के 39.45 फीसदी से 1.01 फीसदी अधिक थी। शनिवार को हुई मतगणना की शुरुआत से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंत तक प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का दौर चलता रहा।

अध्यक्ष समेत तीन पदों पर ABVP का कब्जा, निर्दलीय ने चौंकाया

चुनाव परिणामों के अनुसार, एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत दर्ज कर छात्र राजनीति में अपना दबदबा साबित किया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई प्रत्याशी को 22,523 वोटों पर रोक दिया। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने 30,615 मत पाकर एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने सबसे ज्यादा वोट पाने का रिकॉर्ड बनाया।सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी ने 21,650 वोट पाकर जीत अपने नाम की।संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल कर विजय पताका फहराई।

जीते हुए प्रत्याशी यश डबास की पहली प्रतिक्रिया

अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद यश डबास ने कहा कि यह जीत राष्ट्रभक्ति और संगठन की सामूहिक शक्ति की जीत है। उन्होंने कहा कि कैंपस से विपक्षी छात्र संगठनों का पूरी तरह से सफाया हो गया है।

अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए यश डबास ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हर कॉलेज, हॉस्टल और पीजी (PG) का सुरक्षा ऑडिट कराना होगी। सत्या निकेतन में हुई दुर्घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ ऐसी घटना न हो।

नितिन नबीन और जेपी नड्डा ने दी बधाई

एबीवीपी की इस बड़ी जीत पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं और छात्रों को बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत युवाओं के ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और रचनात्मक छात्र राजनीति में उनके निरंतर विश्वास को दर्शाती है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन में युवाओं के योगदान के मजबूत संकल्प का प्रतीक है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: 20वां रोजगार मेला: पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र; कहा- ‘2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

DUSU Chunav में ABVP का फिर लहराया परचम 20वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र राधा अष्टमी पर राधारानी की प्राकट्य भूमि रावल गांव में राधा जन्मोत्सव की धूम आज श्री राधारानी के अलौकिक रूप में दर्शन दे रहे हैं ठाकुर बांके बिहारी जी बरसाने में भोर 4 बजे वेदमंत्रों के साथ प्रकट हुईं श्रीराधारानी चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला बीसीसीआई अधिकारियों के हाथ मथुरा में UPI पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’