Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ठंड में खाली पेट खाएं ये छह चीजें, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

by Raju Chaurasia • December 7, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। ठंड के मौसम में हमारा डाइजेशन सिस्टम सुस्त पड़ जाता है। पानी कम पीने की वजह से बॉडी भी डीहाइड्रेट होने लगती है। ऐसे में बीमार पड़ने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों में कुछ चीचें खाली पेट खाने से ना सिर्फ बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि आप पूरे दिन एनेर्जी से भरे रहते हैं।

पपीता—पपीता हमारी आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। यह पेट की कई दिक्कतों को दूर करता है. खाली पेट खाने वालों के लिए पपीता एक सुपरफूड है। पपीता हर मौसम में और हर जगह पाया जाता है। इसे आप आसानी से अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है, दिल की बीमारियों को दूर करता है और वजन भी घटाता है।

गुनगुने पानी के साथ शहद— ठंड के मौसम में अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और शहद से करें. शहद मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम से भरपूर होता है। ये आंतों को साफ रखता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से सारे विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा ये वजन घटाने में भी बहुत कारगर माना जाता है।

ओटमील— ओटमील से अच्छा ब्रेकफास्ट कुछ और नहीं हो सकता। अगर आप कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरा कुछ खाना चाहते हैं तो ओटमील खाएं. ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और आंतों को स्वस्थ रखता है. ओटमील खाने से बहुत देर तक भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल रहता है।

भीगे हुए बादाम— बादाम में मैगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है. बादाम को हमेशा रात में भिगोकर सुबह खाना चाहिए. बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। बादाम भिगोने के बाद इनके छिलके आसानी से निकल जाते हैं. बादाम पोषण देने के साथ ही शरीर को गर्म भी रखता है।

भीगे हुए अखरोट— बादाम की तरह अखरोट भी भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. अपने दिन की शुरुआत रात में भीगे हुए अखरोट खाकर करें। भीगे हुए अखरोट में पोषक तत्व ज्यादा होते हैं. 2-5 अखरोट रात में भिगोएं और सुबह उठकर खाली पेट खाएं।

ड्राई फ्रूट्स— नाश्ता करने से पहले एक मुट्ठी मेवा खाने से पेट सही रहता है। यह न केवल पाचन में सुधार करता है बल्कि पेट के पीएच स्तर को सामान्य करने में भी मदद करता है। आप अपनी डेली डाइट में किशमिश, बादाम और पिस्ता शामिल करें। ध्यान रखें कि इन्हें अधिक मात्रा में ना खाएं वरना बॉडी पर रैशेज हो सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.