Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हर कोई अक्षय कुमार का रंग—ढंग देखकर हैरान, लोग बोले- मां का चौथा किए बिना ही परिवार संग चले गए देश छोड़कर

by Raju Chaurasia • September 11, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। अक्षय कुमार का मां अरुणा भाटिया का 8 सितंबर को निधन हुआ था। 77 साल की उनकी मां कुछ समय से बीमार चल रही थी। मां की खराब तबीयत की बात सुनकर अक्षय विदेश में चल रही अपनी अपकमिंग फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग छोड़कर वापस आ गए। हालांकि, अब वे दोबारा अपनी फिल्म की शूटिंग करने परिवार सहित शुक्रवार को लंदन रवाना हुए। लंदन जाते वक्त एयरपोर्ट से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि वे बकायदा अपने चेहरे से मास्क हटाकर फोटोग्राफर्स को पोज देते दिख रहे हैं। उनको ऐसा करता देख लोग हैरान हुए और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे। बता दें कि अक्षय के साथ पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटा आरव और बेटी नितारा भी लंदन के लिए रवाना हुए है। नीचे पढ़े अक्षय कुमार का रंग-ढंग देख सोशल मीडिया पर लोगों ने किस तरह उनपर भड़ास निकाली…

akshay kumar fly out with wife twinkle khanna and children after 2 days of mother death, actor gets troll for this

अक्षय कुमार को परिवार के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान अक्षय ने काली ट्रैक पैंट, काली टी-शर्ट और स्वेटशर्ट पहनी थी। उनके चेहरे पर मां को खोने का गम कुछ खआस नजर नहीं आ रहा था। वे अपनी कार से उरतते ही कैमरामैन को पोज भी देते नजर आए।

akshay kumar fly out with wife twinkle khanna and children after 2 days of mother death, actor gets troll for this

अक्षय कुमार की हरकतों को देखते हुए एक शख्स ने लिखा- भाई ये लोग बारहवां या तेरहवां नहीं करते क्या। यहां तो हम 40 दिन तक कही नहीं जाते हैं। एक ने कमेंट किया- मां को गए अभी दो दिन हुए और इनके लिए सबकुछ नॉर्मल हो गया।

akshay kumar fly out with wife twinkle khanna and children after 2 days of mother death, actor gets troll for this

एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर इतनी जल्दी क्या है काम पर जाने की। चीजें रोकी भी जा सकती है यदि अपना कोई हमें छोड़कर गया हो तो। एक बोला- वाह, कुछ दिन पहले RIP और अब TRIP, लगता है यूके में हरिद्वार की कोई ब्रांच है। पैसा बोलता है भाई। एक ने लिखा- न चौथा ना बारहवां तो एक अन्य ने लिखा- मां को गए 2 दिन हुए और इसका रिएक्शन देखो।

akshay kumar fly out with wife twinkle khanna and children after 2 days of mother death, actor gets troll for this

एक ने अक्षय कुमार पर भड़ास निकालते हुए लिखा- जिन मां ने जन्म दिया उसके लिए दो दिन के लिए भी अपना काम नहीं छोड़ सकते। सच में पैसा ही सबकुछ है इनके लिए। एक ने कमेंट किया- हो गया मां के जाने शोक खत्म, अगर यही किसी और ने किया होता तो मीडिया का रिएक्शन कुछ और ही होता।

आपको बता दें कि इंडस्ट्री में अक्षय कुमार की गिनती उन स्टार्स में की जाती है जो अपने काम को बहुत ज्यादा पजेसिव रहते हैं। बात अक्षय की करें तो वे अपना काम फटाफट निपटाने में यकीन रखते हैं।

आज की बात करें तो अक्षय कुमार इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बिजी स्टार्स में से एक है। साल में उनकी करीब 3-4 फिल्में तो रिलीज होती ही है।

बता दें कि अक्षय की 11 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 100 करोड़ वाली उनकी पहली फिल्म हाउसफुल 2 है। वे बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी एक ही साल में 3 फिल्मों ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि उनकी फिल्में मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज ने 200 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो फैन्स को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी की बेसब्री से इंतजार है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोले में है। वहीं अजय देवगन और रणवीर सिंह इसमें कैमियो करते नजर आएंगे। इनके अलावा वे अतरंगी रे, रामसेतु, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, सिंड्रेला जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.