Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे जापान के पूर्व पीएम को बीच रोड दो गोलियां मारीं, हमलावर अरेस्ट

by Raju Chaurasia • July 8, 2022
Advertisement
Ad

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला किया गया है। उन्हें गोली मारी है। यह हमला तब हुआ, जब वे नारा शहर में एक इलेक्शन प्रोग्राम के दौरान स्पीच दे रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी मौत की खबर है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है, जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उनकी धड़कन नहीं चल रही थी। गोली लगने के बाद आबे जमीन पर गिर पड़े। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार गोली मारे जाने पर वहां भगदड़ मच गई। पश्चिमी जापान में शुक्रवार सुबह स्टंप स्पीच(stump speech-इलेक्शन या री-इलेक्शन के दौरान पब्लिक मीटिंग) के दौरान सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला कर दिया। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेता गोली लगने के बाद सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय मीडिया के अनुसार, वहां 2 गोलियों की आवाज सुनी गईं। जिस गन से शिंजो को गोली मारी वो अल्पविकसित घर पर बनी प्रतीक होती है। पुलिस ने आबे की हत्या के प्रयास के आरोप में 42 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने उस जगह पर एक बंदूक जब्त की, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था। हमलावर का बैकग्राउंड मेडिकल एजुकेशन फील्ड बताई गई है।

आबे पश्चिमी शहर नारा में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे थे, तभी लगभग 11: 30 बजे गोलियां चलने की आवाजे आईं। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय मीडिया NHK के एक रिपोर्टर ने कहा कि हमलावर ने आबे को गोली मारी। पुलिस से हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। घटना स्थल नारा शहर में यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास है। गोली लगने के बाद आबे का काफी खून बहते दिखा। आबे रविवार को होने वाले हाउस ऑफ काउंसलर इलेक्शन के तहत यहां प्रचार करने आए थे।

67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हैं। वे 2006-07 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। जापान के तेजतर्रार लीडर्स में शुमार आबे ने आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस के चलते 2007 में पीएम पद छोड़ दिया था। वे लगातार 7 साल 6 महीने तक पीएम रहे। पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम दर्ज रहा है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.