Fri, Oct 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

The One Trailer Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

by Tarun Bhardwaj • September 16, 2026
The One Trailer Release

The One Trailer Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की बहुप्रतीक्षित अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ (The One) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। टीजर और पहले गाने ‘छठी मैया’ को मिली सफलता के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर भारतीय लोककथाओं, पुरानी मान्यताओं, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और अलौकिक शक्तियों की एक रहस्यमयी दुनिया की झलक पेश करता है।

रहस्यमयी जंगल और अलौकिक शक्तियों का रोमांच

‘द वन’ का ट्रेलर आम हॉरर फिल्मों या पारंपरिक पौराणिक कथाओं से काफी अलग नजर आ रहा है, जो फैंटेसी और एडवेंचर का अनोखा संगम पेश करता है। कहानी एक ऐसे रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सूर्यास्त के बाद इंसानों का जाना पूरी तरह से वर्जित है और वहां अलौकिक शक्तियों का कब्जा माना जाता है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘वीर’ का किरदार निभा रहे हैं, जिसे शुरुआती दौर में अलौकिक शक्तियों पर कोई यकीन नहीं होता है। हालांकि इन शक्तियों से आमना-सामना होने पर उसे अपनी वास्तविक क्षमताओं का अहसास होता है।

ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं और सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त सराहना मिल रही है। बैकग्राउंड म्यूजिक और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी की तारीफ करते हुए दर्शक इसे भारतीय लोककथाओं और मनोवैज्ञानिक रहस्य का शानदार संयोजन बता रहे हैं।

16वीं सदी के मंदिर पर आधारित है कहानी

फिल्म की पृष्ठभूमि बेहद खास और ऐतिहासिक संदर्भों को समेटे हुए तैयार की गई है। ‘द वन’ की कहानी बिहार के 16वीं सदी के रहस्यमयी ‘वन देवी’ मंदिर पर आधारित है। फिल्म की विशाल दुनिया का परिचय पहले ही ‘द लीजेंड ऑफ वन’ कॉमिक बुक के जरिए कराया जा चुका है।

इस फिल्म के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा फिल्म में मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ICC T20 Ranking: ईशान किशन नंबर-1 कुर्सी पर बरकरार; अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

संत प्रेमानंद महाराज का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संत प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली पर लगाए आरोपों पर फलाहारी बाबा ने मांगी माफी मथुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम मोदी ने India Mobile Congress के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया मथुरा में पंडित दीनदयाल धाम मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाना पाटेकर का आज पुणे के फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार वृंदावन गुरुकुल हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख विराट कोहली के प्रवक्ता के खंडन पर फलाहारी महाराज का नया बयान जारी