Tue, Oct 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ICC T20 Ranking: ईशान किशन नंबर-1 कुर्सी पर बरकरार; अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

by Tarun Bhardwaj • September 16, 2026
Abhishek Sharma overtook Sahibzada Farhan to secure the second spot

ICC T20 Ranking: ईशान किशन नंबर-1 कुर्सी पर बरकरार; अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग जारी कर दी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के बीच आई नई रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। स्टार बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-1 के पायदान पर मजबूती से कायम हैं, जबकि युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

ईशान किशन नंबर-1 पर मजबूत

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। ईशान किशन 913 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं और उनके तथा दूसरे स्थान के खिलाड़ी के बीच अंकों का अंतर काफी बढ़ गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 42 रन और दूसरे मुकाबले में 38 रनों की नाबाद पारी खेलने का सीधा फायदा ईशान को अपनी रैंकिंग और रेटिंग में मिला है।

अभिषेक शर्मा पहुंचे दूसरे नंबर पर

भारतीय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में एक स्थान का फायदा मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा अब 862 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक के आगे निकलने से पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जिनकी वर्तमान रेटिंग 848 है।

तिलक वर्मा आठवें स्थान पर खिसके

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जॉस बटलर को भी श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में 80 रनों की पारी खेलने का फायदा मिला है। वे एक पायदान के उछाल के साथ रैंकिंग में 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जॉस बटलर की बढ़त के कारण भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वे 740 रेटिंग अंकों के साथ 8वें स्थान पर आ गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच के प्रदर्शन का असर आगामी आईसीसी रैंकिंग में देखने को मिलेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध, पाक राजनयिक तलब

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साध्वी इंदुलेखा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा पत्र सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का चौथा सीसीटीवी वीडियो आया सामने विरक्त संत शिरोमणि पूज्य रमेश बाबा महाराज हुए ब्रह्मलीन वृन्दावन के रुक्मिणी विहार स्थित कान्हा माखन सोसाइटी में बंद फ्लैट में चोरी हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट्स की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में लगी आग मथुरा में 20 लाख की रंगदारी न देने पर प्लॉट पर अंधाधुंध फायरिंग