Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान को भाई साजिद की पत्नी ने डोनेट की थी किडनी, बुरे भक्त को याद कर इमोशनल हुआ परिवार

by यूनिक समय • April 11, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के निधन का गम अभी भी लोग भुला नहीं पाए हैं वाजिद खान ने बीते साल जून में इस दुनिया को अलविदा कह दिया थां हाल ही में टीवी की खास पेशकश इंडियन प्रो म्यूजिक लीग में पहुंचे वाजिद खान के भाई साजिद खान ने उनकी बीमारी को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैंं इस एपिसोड में साजिद-वाजिद की मां रजीना और साजिद की पत्नी लुबना भी पहुंची थींं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sajid Wajid (@thesajidwajid)

शो के दौरान वाजिद की मां ने बताया कि एक समय पर वाजिद काफी बीमार थे, उन्हें किडनी की सख्त जरूरत थीं लेकिन, वह अपने बेटे को चाहकर भी अपनी किडनी नहीं दे सकती थीं, क्योंकि वह डायबिटिक थीं। वह चाहकर भी अपने बेटे के लिए कुछ नहीं कर पा रही थीं, लेकिन फिर भी उन्हें उम्मीद थी कि कहीं ना कहीं से किडनी जरूर मिल जाएगीं उस समय वाजिद के भाई साजिद खान की पत्नी लुबना ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की और उनकी जान बचां.

वाजिद खान की मां ने बताया कि उन्होंने अपने तमाम रिश्तेदारों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी आगे नहीं आयां लेकिन, लुबना ने बिना किसी को बताए चुप चाप पेपर वर्क पूरा किया और वाजिद को अपनी किडनी दे दीं रज़िना कहती हैं- ‘आज के समय में जब मां-बाप भी अपने बच्चे को किडनी नहीं देते, तब बिना दोबारा सोचे लुबना ने वाजिद को अपनी किडनी दे दींं।

वहीं लुबना ने बताया कि उन्होंने आखिरी टेस्ट से ठीक पहले वाजिद को इसके बारे में बताया था और कहा कि अगर सब ठीक होता है तो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। लुबना ने कहा कि ‘प्रक्रिया के पहले तक वाजिद काफी परेशान थे, तब मैंने उनसे कहा कि आप हमारे लिए बहुत जरूरी हैं. वह इस बात को सुनकर स्पीचलेस हो गए थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.