Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तीन बेटियों समेत पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, मौत की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

by Raju Chaurasia • August 18, 2022

तीन बेटियों समेत पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, मौत की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ मिलकर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। चारों के शव खून से लथपथ हालत में रेलवे ट्रेक पर पड़े मिले। शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवक का अपनी प्रेमिका के चलते पत्नी से विवाद होता था। इसी वजह से गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, बुधवार सुबह उज्जैन-नागदा रेलवे ट्रैक पर यह घटना हुई। जहां रवि पांचाल (35) नाम के युवक ने बेटी अनामिका (12), आराध्या (8) और अनुष्का (7) के साथ मालगाड़ी के सामने कटकर जान दे दी। मामले की जांच कर रहे जीआरपी टीआई आरएस महाजन ने बताया कि पड़ोसियों के मुताबिक, रवि सुबह तीनों बच्चियों को स्कूल ले जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वह ऐसा कर लेगा ये किसी ने नहीं सोचा था। फिलहाल पुलिस ने तीनों के श बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतक रवि का पास के गांव में रहने वाली महिला के साथ अफेयर थ। दोनों के बीच अवैध संबंध थे, वह एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे। इतना ही नहीं दोनों कुछ दिन पहले घर से भाग भी चुके थे और करीब 15 दिन साथ रहने के बाद वापस आए थे। महिला के भी तीन बच्चे थे, वहीं रवि ने 6 महीने पहले ही उज्जैन के इंदिरा नगर में मकान खरीदा था। वह फर्नीचर का काम करता था। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसने अचानक सुसाइड कर लिया।

बता दें कि पुलिस को मृतक रवि की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें आत्महत्या की वजह ससुराल पक्ष द्वारा प्रताडि़त करना लिखा है। वहीं अपनी प्रेमिका को इस मामले में बेकसूर बताया है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि प्रेमिका को लेकर पत्नी सुनीता से विवाद चलने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.