Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बेखौफ अपराधी: कोचिंग लौट रही लड़की को मारी गोली, झोले में रखकर लाया था लोडेड पिस्टल

by Raju Chaurasia • August 18, 2022
Advertisement
Ad

बिहार की राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली वारदात सामन आई है। जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधी ने एक 15 साल की लड़की को गोली मार दी। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि छात्रा अपनी कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बदमाश ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।

दरअसल, यह घटना बुधवार की बताई जा रही है, लेकिन एक दिन बाद वारदात का वीडियो सामने आया है। यह मामला पटना के बेउर थाने क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां काजल नाम की लड़की कोचिंग से वापस अपने घर लौट रही थी। पूरी वारदात वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। 33 सेकेंड के फुटेज के बाद पता चला कि यह पूरी घटना सुबह में 7 बजकर 36 मिनट पर की है।

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद छात्रा वहीं बेसुध होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने सूचित कर परिजनों को बुलाया। इसके बाद घरवालों ने उसे आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। गोली छात्रा के गर्दन में जाकर फंस गई है जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि काजल कुमारी 9th की छात्रा है। वह पटना शहर के सिपारा इलाके में एक प्राइवेट कोचिंग करने के लिए रोजाना सुबह जाती है। बुधवार सबह वह कोचिंग से अपने घर पैदल जा रही थी। उसने कंधे पर एक बैग टांग रखा था। इसी दौरान उसका एक युवक कोचिंग से पीछा कर रहा था। जिसने झोले में पिस्टल रखी हुई थी। जैसे ही लड़की कोचिंग से करीब 200 मीटर दूर एक गली में मुड़ी और अपराधी ने झोले से लोडेड पिस्टल निकाली और गोली मार दी।

वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले युवक की पहचान कर ली है। हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। काजल के बयान और आरोपी से पूछताछ के बाद ही सब क्लियर हो सकेगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.