Tue, Jul 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टैंट के गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप

by manish • September 14, 2023

टैंट के गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। थाना गोविंदनगर क्षेत्र स्थित गायत्री तपोभूमि के सामने चामुंडा मार्ग पर बीती रात शांति टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू किया। गायत्री तपो भूमि के सामने चामुंडा मार्ग पर मुकट बिहारी का टेंट हाउस का गोदाम है।

मुकट बिहारी बुधवार को टेंट हाउस गोदाम को बंद करने के बाद घर चले गए। इसके बाद रात में करीब डेढ़ बजे आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही इलाके में हड़कंम मच गया। फायर ब्रिगेड को भी इस बारे में बताया गया। फायर स्टेशन से आग बुझाने के लिए तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने किसी तरह काफी प्रयास के बाद आग पर काबू किया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी वहां पहुंच गए। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.