Fri, Oct 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: संत समाज के कड़े रुख के बाद फलाहारी बाबा ने प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली पर लगाए आरोपों पर मांगी माफी

by Tarun Bhardwaj • October 9, 2026
Dinesh Falahari Baba apologized following the stern stance taken by the community of saints

Vrindavan: संत समाज के कड़े रुख के बाद फलाहारी बाबा ने प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली पर लगाए आरोपों पर मांगी माफी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से जुड़े हालिया विवादित बयान पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी बाबा दिनेश शर्मा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। गुरुवार को हनुमान टेकरी आश्रम में आयोजित संत समाज की बैठक के दौरान संतों द्वारा कड़ा रुख अपनाने, कानूनी कार्रवाई और सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दिए जाने के बाद दिनेश शर्मा ने वीडियो संदेश जारी कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया और खेद जताया।

संत समाज की बैठक में दी गई थी चेतावनी

गुरुवार को हनुमान टेकरी आश्रम में संत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में महंत दशरथ दास सहित उपस्थित अन्य संतों ने दिनेश शर्मा (फलाहारी) के हालिया बयानों पर गहरा रोष व्यक्त किया।

संतों ने स्पष्ट कहा कि पूज्य प्रेमानंद महाराज और विशिष्ट अतिथियों के संदर्भ में दिए गए अनर्गल आरोप पूरी तरह से निराधार और असत्य हैं। संतों ने चेतावनी दी थी कि यदि दिनेश शर्मा इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना नहीं करते हैं, तो साधु समाज द्वारा उनका सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा और मानहानि का नोटिस भी भेजा जाएगा।

आरोपों को क्रिकेटर के प्रवक्ता ने भी बताया था असत्य

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व फलाहारी बाबा दिनेश शर्मा द्वारा बयान जारी कर दावा किया गया था कि वर्ष 2023 में क्रिकेटर विराट कोहली को आश्रम में एक निश्चित राशि के लेन-देन के बाद बुलाया गया था। इस बयान के सामने आने के बाद क्रिकेटर के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया था। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया था कि विराट कोहली केवल श्रद्धा और आस्था भाव से महाराज जी के दर्शन हेतु वृंदावन आए थे।

वीडियो जारी कर दी सफाई

संत समाज के अल्टीमेटम के कुछ ही घंटों बाद दिनेश शर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संत प्रेमानंद जी महाराज या उनके साधकों की भावनाओं को आहत करना नहीं था। यदि उनके वक्तव्य से संत समाज या अनुयायियों को कोई कष्ट पहुंचा है, तो वे इसके लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं। इसके साथ ही इस पूरे प्रकरण पर विराम लगने की संभावना जताई जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन; होलीगेट से कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

संत प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली पर लगाए आरोपों पर फलाहारी बाबा ने मांगी माफी मथुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम मोदी ने India Mobile Congress के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया मथुरा में पंडित दीनदयाल धाम मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाना पाटेकर का आज पुणे के फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार वृंदावन गुरुकुल हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख विराट कोहली के प्रवक्ता के खंडन पर फलाहारी महाराज का नया बयान जारी वृन्दावन में ‘केली कुंज’ आश्रम पहुंचे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज