Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गर्भवती प्रेमिका से जबरन बनाए संबंध, विरोध करने पर दी खौफनाक सजा खुलासा

by यूनिक समय • October 6, 2022
Advertisement
Ad

मैनपुरी के भोगांव में युवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, युवती की हत्या किसी और ने नहीं की थी, बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी

मैनपुरी में भोगांव के एक गांव निवासी युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी। हत्या के समय वह गर्भवती थी। प्रेमी ने इस दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने विरोध किया, तो प्रेमी को गुस्सा आ गया। उसने गुस्से में आकर प्रेमिका की हत्या कर दी।
थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बुधवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात माह से उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके युवती के साथ शारीरिक संबंध भी थे, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी होने के बाद वह नाराज हो गई थी और गर्भपात की दवा मांग रही थी।
आरोपी ने बताया कि बुधवार को जब उसे पता चला कि वह घर में अकेली है तो वह घर में घुस गया। उसने युवती से नाराजगी की वजह पूछी, तो उसने ने कहा कि वह परिजनों की बदनामी नहीं चाहती है। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया। आरोपी ने बताया कि उसने युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विरोध किया तो उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.