Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी के कपड़ों को भेजा फोरेंसिक लैब

by Raju Chaurasia • September 20, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बीते शुक्रवार को एक दलित लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र यादव घटना के 12 घंटे बाद हिरासत में ले लिया था। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस अब उसे सजा दिलाने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता के कपड़े फॉरेंसिक लैब मुरादाबाद भेज दिए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी का डीएनए सैंपल भी प्रिजर्व करके भेज दिया गया है। इस घटना के दौरान फैजगंज बेहटा के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की खेत में काम कर रही थी।

मृतका के परिजनों के अनुसार, पीड़िता ने अपने भाई से पकौड़ी खाने के लिए 20 रुपए लिए थे। इस दौरान उसे मिठाई की दुकान पर आरोपी बैठा मिल गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग को घर छोड़ने के बहाने स्टेशन के पीछे प्लाट में ले गया था। उसने पीड़िता को मिठाई दी और थोड़ी देर वहीं पर रुकने के लिए बोला। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया और जब लौटकर आया तो उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने उसकी शिकायत घर पर करने के लिए कहा तो आरोपी ने लड़की के मुंह में मिट्‌टी भरकर उसे दबा दिया। जब कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई तो उसके चेहरे पर भी गीली मिट्‌टी पोत दी।

आरोपी जितेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म और हत्या करने के बाद वह अपने घर पहुंचकर कपड़ों को धो डाला और तौलियां बांध कर नशे में धुत होकर वह अपने आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। देर रात तक वह गांव में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था। इसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी के कपड़ों को कस्टडी में लेते हुए डीएनए सैंपल और पीड़िता की स्लाइड आदि एफएसएल को भेज दिया है। वहीं SHO मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम सैंपल लेकर चली गई है। रिपोर्ट के आधार पर विवेचना कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने मृतका का पोस्टमार्टम किया था।

मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की सांस की नली में मिट्‌टी मिलने के साथ ही उसके शरीर पर कई चोट के भी निशान मिले हैं। किशोरी ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया था। जिस कारण उसके शरीर पर चोट के निशान पड़े थे। वहीं उसका वजाइनल स्वाब सुरक्षित रखा गया है। शनिवार देर रात किशोरी के शव को दफना दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का केस दर्ज किया है। नाबालिग की लाश आसफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे से बरामद की गई थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.