Sat, Sep 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सांस की नली में फैला फंगस का संक्रमण, अस्पताल में चल रहा इलाज

by Raju Chaurasia • June 17, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सांस की नली में फैला फंगस का संक्रमण, अस्पताल में चल रहा इलाज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सांस की नली के निचले हिस्से में फंगस का संक्रमण फैल गया है। कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनके अन्य पोस्ट-कोविड लक्षण का इलाज कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य और इलाज पर डॉक्टर नजदीक से नजर रख रहे हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि कोरोना संक्रमण पाये जाने के बाद सोनिया गांधी को 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके रेसपाइरेटरी ट्रैक के निचले हिस्से में फंगल संक्रमण का भी पता चला था। वर्तमान में उसका इलाज अन्य पोस्ट-कोविड लक्षणों के साथ किया जा रहा है। उनके स्वास्थ की लगातार निगरानी की जा रही है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.