यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते 500 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गए। दोपहर करीब 12 बजे लगी यह आग इतनी भीषण थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा था। इस आपदा ने सैकड़ों गरीबों की मेहनत की कमाई को चंद मिनटों में राख में तब्दील कर दिया। धमाकों से दहला इलाका आग लगने के कुछ ही देर बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर बम की तरह फटने लगे।एक के बाद एक हुए सिलिंडर धमाकों की आवाज से पूरा कनवानी गांव और इंदिरापुरम इलाका दहल उठा। धमाकों के कारण आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे राहत कार्य में जुटे लोगों को भी पीछे हटना पड़ा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग अपने घरों से सामान निकालने तक का समय नहीं पाए और अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। युद्धस्तर पर दमकल का रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही गाजियाबाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें सक्रिय हुईं। आग की भयावहता को देखते हुए गाजियाबाद के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। दमकल कर्मी पिछले कई घंटों से आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है क्योंकि तेज हवाओं के कारण लपटें बार-बार सुलग रही हैं। स्थानीय युवाओं ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने और लोगों को निकालने में मदद की। बेघर हुए सैकड़ों परिवार इस अग्निकांड ने भीषण गर्मी के बीच सैकड़ों परिवारों को खुले आसमान के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है। झुग्गियों में रखा राशन, कपड़े, और जरूरी दस्तावेज सब कुछ जल गया है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या खाना बनाते समय चिंगारी निकलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग बुझने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन करेंगी। अधिकारियों का बयान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पहली प्राथमिकता झुग्गियां में लगी आग को और फैलने से रोकने और जनहानि को न्यूनतम करने की है। बेघर हुए लोगों के लिए अस्थाई आश्रय और भोजन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Maruti Suzuki Ignis को कंपनी ने किया डिस्कंटिन्यू! अब Tata Punch को सीधी टक्कर के लिए लाएगी New Micro-SUV [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]