Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Maruti Suzuki Ignis को कंपनी ने किया डिस्कंटिन्यू! अब Tata Punch को सीधी टक्कर के लिए लाएगी New Micro-SUV

by Tarun Bhardwaj • April 16, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे स्टाइलिश और ‘टॉल-बॉय’ डिजाइन वाली हैचबैक Maruti Suzuki Ignis को अलविदा कहने का फैसला किया है। ‘Cartoq’ की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस लोकप्रिय कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। हालांकि मारुति की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है, लेकिन डीलर्स ने इसकी बुकिंग लेना बंद कर दिया है।

क्यों बंद हुई Maruti Ignis?

इग्निस के बंद होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह मारुति सुजुकी की भविष्य की रणनीति मानी जा रही है। मारुति सुजुकी कथित तौर पर एक नई माइक्रो-SUV पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम ‘Y43’ है। यह नई गाड़ी मार्केट में दबदबा बनाने वाली Tata Punch और Hyundai Exter को सीधी टक्कर देगी। भारतीय ग्राहकों का रुझान अब हैचबैक से हटकर माइक्रो-SUV की ओर बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए कंपनी इग्निस की जगह एक ज्यादा मस्कुलर गाड़ी लाना चाहती है।

Maruti Ignis का सफर

Maruti Ignis को पहली बार 2017 की शुरुआत में नेक्सा (Nexa) प्रीमियम आउटलेट्स के जरिए लॉन्च किया गया था। साल 2020 में कंपनी ने इसे नया अपडेट दिया था, जिसमें इसके फ्रंट ग्रिल और डिजाइन में काफी बदलाव किए गए थे। यह कार डेल्टा, जेटा और अल्फा ट्रिम्स में उपलब्ध थी, जिसकी कीमत 5.35 लाख से 7.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी।

क्या थी इग्निस की खूबियां?

Maruti Suzuki Ignis अपने खास बॉक्सी डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती थी। इसमें 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा था, जो 83 HP की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता था। 7-इंच का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन, एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और एयरक्राफ्ट स्टाइल के ‘टॉगल स्विच’ इसे अंदर से प्रीमियम फील देते थे। यह हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित थी और इसमें ABS, EBD व डुअल एयरबैग्स जैसे मानक फीचर्स मिलते थे।

कब आएगी New Micro-SUV?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति की नई B-सेगमेंट माइक्रो-SUV इस साल के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। यह गाड़ी उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगी जो कम बजट में SUV जैसा फील और लेटेस्ट फीचर्स चाहते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura Boat Accident: सात दिन बाद मिला आखिरी लापता पंकज मल्होत्रा का शव, हादसे में मरने वालो की संख्या हुई 16

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत