Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Boat Accident: सात दिन बाद मिला आखिरी लापता पंकज मल्होत्रा का शव, हादसे में मरने वालो की संख्या हुई 16

by Tarun Bhardwaj • April 16, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। वृंदावन के यमुना तट पर हुए भीषण नाव हादसे के सातवें दिन आखिरकार प्रशासन को अंतिम लापता व्यक्ति का शव बरामद करने में सफलता मिली है। लापता चल रहे पंकज मल्होत्रा का शव बृहस्पतिवार सुबह यमुना की लहरों के बीच उतराता हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त करने की घोषणा की।

हादसे वाली जगह से 2.5 किमी दूर मिला शव

प्रशासन, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीम पिछले एक हफ्ते से दिन-रात यमुना की खाक छान रही थी। गुरुवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान पंकज मल्होत्रा का शव हादसे वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर आगे देवराहा बाबा घाट और पानीगांव पुल के नीचे मिला। सात दिनों तक पानी में रहने के कारण शव फूलकर ऊपर आ गया था, जिसे गोताखोरों ने बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतकों की संख्या पहुंची 16

पंकज का शव मिलने के साथ ही इस हृदयविदारक नाव हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब 16 हो गई है। 10 अप्रैल को हुए इस हादसे ने कई परिवारों को उम्र भर का गम दे दिया है। पंकज के परिजन पिछले सात दिनों से टकटकी लगाए यमुना किनारे बैठे थे, शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

10 अप्रैल का वो काला दिन

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को श्रद्धालुओं से भरी एक नाव यमुना पार करते समय अचानक असंतुलित होकर बीच धारा में पलट गई थी। क्षमता से अधिक सवारी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद से ही लुधियाना, चंडीगढ़ और स्थानीय इलाकों के कई लोग लापता थे, जिनके शव पिछले सात दिनों में एक-एक कर बरामद किए गए।

सात दिन बाद थमा सर्च ऑपरेशन

क्षेत्राधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चूंकि अब कोई भी व्यक्ति लापता नहीं है, इसलिए सात दिनों से चल रहा सघन सर्च ऑपरेशन अब रोक दिया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर यमुना में संचालित होने वाली नावों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: West Asia Crisis: ईरान ने दी अमेरिका को खुली चुनौती— “होर्मुज की नाकेबंदी की तो पहली ही मिसाइल से डुबो देंगे अमेरिकी जहाज”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत