Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों में जमकर हुई मारपीट, किसी के बाल खींचे तो किसी को जड़े थप्पड़

by Raju Chaurasia • July 31, 2022
Advertisement
Ad

झारखंड के पलामू जिले में लड़कियों के बीच हो रही मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लड़कियां एक दूसरे के साथ मारपीट करती दिख रही हैं। वहां मौजूद लोग लड़कियों को छुड़ाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं। हालांकि बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया। पुलिस ने सभी लड़कियों को समझा-बुझाकर अपना घर वापस भेज दिया। वीडियो जिले के डाल्टनगंज शहर में स्थित शिवाजी मैदान में लगने वाली डिजनीलैंड मेला का है।

मेले में लड़कियों के बीच मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब 15 मिनट तक लड़कियां एक दूसरे के साथ मारपीट करती रहीं। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, मामला 29 जुलाई की रात का है। यहां मेला घूमने आई लड़कियों के बीच मारपीट हो गई।

मेला घूमने आए लोगों के अनुसार बॉयफ्रेंड के चक्कर में लड़कियों के बीच मारपीट हुई। दरअसल, एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ दूसरी युवती को देख लिया। जिसके बाद दोनों लड़कियां आपस में भिड़ गई। बॉयफ्रेंड तो वहां से चलता बना लेकिन दोनों लड़कियों के बीच मारपीट शुरू हो गई दोनों लड़कियों की सहेलियां भी एक-दूसरे के सपोर्ट में मारपीट करने लगी। दोनों लड़कियां और उनके सहेलियों के बीच जमकर लात घूंसे चले। थाना प्रभारी रेवा शंकर राणा के अनुसार बॉयफ्रेंड के चक्कर में युवतियों के बीच मारपीट हुई। युवतियों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जिस कारण से लड़कियों को समझाकर वापस भेज दिया है। हालांकि जब लड़कियों के बीच मारपीट हो रही थी तब वहां मौजूद लोग इस झगड़े का आनंद भी ले रहे थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.