Fri, Aug 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में फिर बड़ा उछाल; 10 ग्राम सोना ₹1.60 लाख पार, चांदी भी ₹2.44 लाख पहुंची

by Tarun Bhardwaj • August 21, 2026
Another sharp rise in gold and silver prices

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में फिर बड़ा उछाल; 10 ग्राम सोना ₹1.60 लाख पार, चांदी भी ₹2.44 लाख पहुंची

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में तेजी और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार की जा रही खरीदारी के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर करीब ₹1.60 लाख के स्तर पर पहुंच गया है, वहीं 1 किलो चांदी की कीमत भी उछलकर ₹2.44 लाख हो चुकी है।

अगस्त महीने में ही ₹26 हजार तक महंगी हुई चांदी

इस महीने यानी अगस्त के शुरुआती 21 दिनों में ही बुलियन मार्केट में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। अगस्त में अब तक 10 ग्राम सोने के दाम में ₹16,639 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि महज 21 दिनों के भीतर 1 किलो चांदी ₹26,094 महंगी हो चुकी है। वर्ष 2026 की शुरुआत से तुलना करें तो 31 दिसंबर 2025 को जो सोना ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, वह अब तक ₹27,000 की बढ़त बना चुका है। वहीं, 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का अपना ऑल-टाइम हाई स्तर छुआ था।

विभिन्न कैरेट के अनुसार सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट (999.9 शुद्धता): ₹1,59,499

22 कैरेट: ₹1,46,101

18 कैरेट: ₹1,19,624

14 कैरेट: ₹93,307

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें

21 अगस्त 2026 को ‘goodreturns’ के आंकड़ों के अनुसार, देश के विभिन्न बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग दर्ज की गईं। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में सोने का भाव ₹1,60,630 प्रति 10 ग्राम रहा। भोपाल, पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,60,530 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,60,480 रहा।

एक्सपर्ट्स की राय

कोटक सिक्योरिटीज के सीनियर वीपी एवं कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, सोने की कीमतों में आ रही इस तेजी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) समेत दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी का समर्थन मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बनी रहेगी। अगर बाजार के हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो इस साल के अंत यानी दिसंबर तक 10 ग्राम सोना ₹1.70 लाख और चांदी ₹3 लाख प्रति किलो के आंकड़े को छू सकती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: JSSC CGL अभ्यर्थियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत; परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक, 1,932 नियुक्तियां सुरक्षित

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

राहुल गांधी के धरने के बाद जंतर-मंतर पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की उम्र में निधन सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगाई रोक जंतर-मंतर आंदोलन में पैलेट गन के इस्तेमाल पर पीड़ित संग संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर विद्युत पोलों पर हो रही इंसुलेशन टैपिंग जयपुर में CJP के ‘स्कूल निरीक्षण’ पर बवाल वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की लेंटर ढालते समय शटरिंग गिरी