Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Gold Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹1,500 का जबरदस्त उछाल, सोने के भाव टूटे; जानें क्या है आज की कीमत

by Tarun Bhardwaj • May 5, 2026
Massive Surge in Silver Prices

Gold Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹1,500 का जबरदस्त उछाल, सोने के भाव टूटे; जानें क्या है आज की कीमत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मची हलचल और पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में गहराते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां एक ओर औद्योगिक मांग और सुरक्षा चिंताओं के कारण चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई, वहीं दूसरी ओर निवेशक सतर्कता के चलते सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

चांदी में ₹1,500 की बड़ी तेजी

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों ने आज छलांग लगाई है। चांदी ₹1,500 की बढ़त के साथ ₹2,51,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार को चांदी का भाव ₹2,49,500 प्रति किलोग्राम पर रहा था। चांदी के विपरीत, सोने के भाव में आज नरमी देखी गई। 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹300 गिरकर ₹1,52,500 प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया। पिछले सत्र में यह ₹1,52,800 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण निवेशक अब सुरक्षित निवेश के लिए अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग सीमित हो गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अस्थिरता और मिसाइल हमलों ने ऊर्जा कीमतों में वृद्धि और सख्त मौद्रिक नीति की आशंका पैदा कर दी है। एक्सपर्ट प्रवीण सिंह का मानना है कि अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में संभावित सख्ती के कारण सोने की वैश्विक तेजी रुकी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक स्तर पर भी धातु की कीमतों में हलचल तेज है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 1.08% बढ़कर 73.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।अंतरराष्ट्रीय सोना मामूली बढ़त के साथ 4,549.57 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा।

रेनीशा चैनानी (हेड रिसर्च, ऑगमोंट) के अनुसार, यूएई द्वारा मिसाइल इंटरसेप्शन जैसी घटनाओं ने पिछले चार हफ्तों से चल रहे सीजफायर प्रयासों को कमजोर कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में आने वाले समय में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जो घरेलू बाजार में धातुओं की कीमतों को प्रभावित करती रहेगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: West Bengal: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर जड़े गंभीर आरोप; बोली ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी…’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी