Tue, Jul 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोंडा: आसाराम बापू आश्रम में खड़ी कार से लापता किशोरी का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

by Raju Chaurasia • April 8, 2022

गोंडा: आसाराम बापू आश्रम में खड़ी कार से लापता किशोरी का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

गोंडा। यूपी के गोंडा में एक शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। यह शव आशाराम आश्रम के अंदर खड़ी कार से बरामद हुआ। जिस किशोरी का शव बरामद हुआ है वह बीते 4 दिनों से लापता थी। यह आश्रम जहां कार से शव की बरामदगी हुई है वह बेमौर गांव के पास बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आश्रम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हत्या के बाद शव को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी आश्रम और गाड़ी की जांच में लगी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी बीते चार दिनों से घर से गायब थी। उसका शव आसारामू बापू के आश्रम में कई दिनों से खड़ी कार से बरामद किया गया। कार में शव का पता उस दौरान लग सका जब उससे दुर्गंध आने लगी। इसके बाद ही आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी को खोलकर देखा। गाड़ी खोलकर देखे जाने के बाद सभी दंग रह गए। उसके अंदर से शव को बरामद किया गया। वहीं शव मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया। मामले की जांच में लगी पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया शव को छिपाए जाने का मामला लग रहा है।

यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव से सामने आया है। यह कई दिनों से खड़ी कार से जब बदबू आने लगी तो लोगों को शक हुआ। इसके बाद आश्रम के चौकीदार ने ही कार को खोलकर देखा। कार के अंदर से शव बरामद होने के बाद मामले को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। जिसके बाद सामने आया कि किशोरी चार दिनों से गायब थी। वहीं यह घटना सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.