यूनिक समय, मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साधु के भेष में रह रहे 50 वर्षीय एक व्यक्ति पर अपने ही मकान में किराए पर रहने वाले गरीब परिवार की 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ लंबे समय से यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता की मां के हाथ आरोपी का मोबाइल लगने के बाद इस घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ। घटना के बाद आक्रोशित पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर व बाजार ले जाने के बहाने बनाता था शिकार मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का निवासी हरिदास (50 वर्ष) गोवर्धन क्षेत्र की एक कॉलोनी में करीब दो साल पहले अपना मकान बनाकर रह रहा था। वह साधु का भेष धारण किए हुए था। उसके इस मकान में करीब एक साल पहले एक गरीब परिवार किराए पर रहने आया, जिसमें पति-पत्नी और उनकी 10 साल की बेटी शामिल हैं। पीड़िता का पिता मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करता है और वह सुबह काम पर निकल जाता था। आरोपी हरिदास मासूम को कभी मंदिर तो कभी बाजार ले जाने के बहाने अपने झांसे में लेता था और काफी समय से उसका यौन शोषण कर रहा था। मां ने मोबाइल देखा तो सामने आया काला सच काफी समय तक परिवार आरोपी के भेष के कारण उस पर शक नहीं कर सका। लेकिन जब पीड़िता की मां ने साधु का मोबाइल फोन देखा, तो उसमें बच्ची से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए। सदमे में आई मां ने तुरंत इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी। पहले भी एक-दो बार आरोपी की हरकतों को लेकर चर्चाएं हुई थीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया था। इस बार जब पीड़िता की मां ने साक्ष्य दिखाए तो पूरे इलाके में सन्नता छा गया। पड़ोसियों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा बुधवार शाम घटना से गुस्साए पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने मौके पर ही आरोपी ढोंगी साधु को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने आरोपी को गोवर्धन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म और पोक्सो (POCSO) एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर मथुरा पुलिस आरोपी के खिलाफ बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Spider-Man Brand New Day Review: भारत में रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे; जानिए कैसी है फिल्म ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]